फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट हिंसा पीड़ितों को सांत्वना देने पहुंचे मंत्री धनखड़ का विरोध

Mon, 29 Feb 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर/हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ जाट हिंसा पीड़ितों को सांत्वना देने पहुंचे तो लोगों ने उन्हें खरी-खरी सुनाई। ...बस कह दिया मदद नहीं चाहिए, आप जाओ यहां से। हम बहुत खुश हैं। उस दिन कहां थे जब गोली चल रही थी। ...हाथ जोड़ कर विनती है कि यहां कोई हमदर्दी की जरूरत नहीं।
विज्ञापन


छावनी मोहल्ला में रविवार सुबह पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को लोगों का कुछ इस अंदाज में विरोध झेलना पड़ा। मंत्री ने कई घरों में घुसने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उनके मुंह पर ही दरवाजे बंद कर दिए।

मंत्री बातचीत करने का प्रयास करते रहे, लेकिन छावनी के बाशिंदे उनकी सुनने को तैयार नहीं हुए और हाथ जोड़ कर कहते रहे कि गो बैक। उधर हिसार पहुंचे वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को भी विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने उनसे इस्तीफा तक मांग लिया।
विज्ञापन

मंत्री को देखते ही अंदर चले गए लोग

कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सुबह 9 बजे के करीब उपद्रव प्रभावित छावनी मोहल्ले में पहुंचे। सुरक्षा कड़ी थी, डीसी अनीता यादव, एसडीएम पंकज सेतिया और डीएसपी राजीव व धीरज भी साथ थे। धनखड़ लाव लश्कर के साथ सीधे हिंसा का शिकार कृष्ण सैनी के घर पहुंचे। यहां कुछ लोग खड़े थे।

मंत्री को देखते ही घर के अंदर चले गए। लोहे का गेट बंद करने लगे, मंत्री ने अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन जा नहीं पाए। बात करने का प्रयास किया, किसी ने नहीं सुनी। इसी बीच पड़ोस के घर से एक महिला आई और खरी खरी सुनाने लगी।

धनखड़ उनके आगे हाथ जोड़ कर खड़े हो गए। कहा कि वो मदद करने आए हैं, तो लोगों ने कहा कि बस कह दिया कि मदद नहीं चाहिए, आप जाओ यहां से। हम बहुत खुश हैं। उस दिन कहां थे जब गोली चल रही थी।
विज्ञापन

पीड़ित के यहां पहुंचे तो दरवाजा बंद कर दिया

मंत्री धनखड़ मृतक श्याम लाल के घर पहुंचे। यहां भी उनके सामने दरवाजा बंद कर दिया गया। हाथ जोड़ कर खड़े हुए व्यक्ति ने कहा कि यहां कोई हमदर्दी की जरूरत नहीं है। हमारे पीछे कोई नहीं था।

धनखड़ बात करने का प्रयास करते रहे, लेकिन सुनने को कोई तैयार नहीं था। हालांकि धनखड़ बाद में दिल्ली गेट व कुछ अन्य स्थानों पर गए, वहां हिंसा के दौरान मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया।

कांग्रेस ने लगाई है प्रदेश में आग
कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि लोगों का विरोध जायज है, लेकिन अभी एक दूसरे के प्रति विश्वास पैदा करने की जरूरत है। राजनीति बहुत छोटी चीज है जबकि समाज का स्थान राजनीति से बड़ा है। पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

कांग्रेस के बडे़ नेता इसमे शामिल हैं। मैं सीधे तौर पर कहता हूं कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने आग लगाई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जंतर मंतर पर केवल ड्रामा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें