फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विशेष मरीज को दी आंखों की रोशनी दोनों आंखों का ऑपरेशन रहा सफल, कहा- लोगों की सेवा से मिलता है सुकून

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शनिवार को मुक्तसर जिले के एक विशेष मरीज (दिमागी तौर पर कमजोर) गुरजीत सिंह की दाहिनी आंख का सफल ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन के साथ ही मरीज को दोनों आखों की रोशनी मिल गई। बता दें कि बाईं आंख का ऑपरेशन भी डॉ. बलजीत कौर ने ही किया था, लेकिन वह उस दौरान मंत्री नहीं थीं। वह सरकारी सेवा में कार्यरत थीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के लोग जिंदगी में हमेशा आगे बढ़कर काम करने के लिए प्रेरणा देते हैं। यह व्यक्ति अब पूरी तरह अपनी दोनों आंखों से समाज को देख सकेगा और अपना अच्छा जीवन जीने के काबिल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करके उनकी रूह को सुकून मिलता है। मंत्री ने आगे कहा कि उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों की सेवा करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें