फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खानक में खनन शुरू कराने को लेकर लामबंद खनन कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसआईडीसी के एमडी को एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कहा, पचास हजार लोगों के रोजगार पर पड़ रहा असर
चंडीगढ़। खानक में बंद पड़े खनन कार्य को शुरू करवाने के लिए क्रशर कारोबार से जुड़े लोग एकजुट होने लगे हैं। खानक क्रशर एसोसिएशन ने इस संबंध में एचएसआईआईडीसी के एमडी यश गर्ग को मिलकर अपनी मांग रखी, साथ ही ज्ञापन भी सौंपा। एसोसिएशन का दावा है कि खनन बंद होने से 50 हजार लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। खानक क्रशर एसोसिएशन के पवन कुमार ने बताया कि पिछले लगभग तीन माह से खानक में खनन कार्य बंद है। क्रशर संचालकों को कईं प्रकार के खर्चे प्रतिमाह वहन करने पड़ते हैं, मगर आर्थिक हालत ठीक न होने से वे न तो वर्करों को समय पर वेतन दे पा रहे हैं और न ही वाहनों की बैंकों की किश्त जमा करवा पा रहे हैं। नवीन कुमार ने कहा कि इससे पहले लोग मुख्यमंत्री, कृषिमंत्री व दूसरे अधिकारियों, नेताओं से मिलकर भी खनन कार्य शुरू करवाने की मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक बात सिरे नहीं चढ़ पाई है। इस अवसर पर अनिल, सुरेंद्र, शमशेर, आनंद कुमार, नरेश कुमार, विकास कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें