फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनर्वा के हिमांशु जांगड़ा ने दिलाई भारतीय टीम को जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट - संबंधित फोटो ट्रैक में सेव
विज्ञापन

सैफ अंडर-20 फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत ने श्रीलंका को 4-0 से हराया
कंलिगा स्टेडियम भुवनेश्वर कोलकाता में हुआ मैच, मिनर्वा के हिमांशु जांगड़ा ने दिलाई भारतीय टीम को जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सैफ अंडर-20 फुटबॉल टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार जीत से शुरुआत करते हुए श्रीलंका को 4-0 से हराया। टूर्नामेंट का आयोजन कंलिगा स्टेडियम भुवनेश्वर कोलकाता में किया जा रहा है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत को जीत दिलाने में शहर के मिनर्वा क्लब के हिमांशु जांगड़ा का योगदान रहा। जांगड़ा ने पहला गोल दागा। वहीं, अन्य गोल करने में भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों का बेहतरीन साथ निभाया। मैच का पहला हॉफ बिना गोल के 0-0 से बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में भारतीय टीम को पहली सफलता मिली जब हिमांशु जांगड़ा ने शानदार गोल कर स्कोर 1-0 किया। इसके बाद मैच के 55वें मिनट में हिमांशु जांगड़ा ने शानदार मूव बनाते हुए गेंद प्रतिभा गेगोई को दी। गोगोई ने इसे गोल पोस्ट के अंदर डालने में जरा भी देरी नहीं की और स्कोर 2-0 किया। मैच के 72वें मिनट में भारत को पेनल्टी मिली और गुरकीरत ने इसे गोल में तबदील कर स्कोर 3-0 किया। मैच के 93 मिनट में भारत की ओर से गोल दागा गया और इस मैच को 4-0 से जीत लिया। इस मैच के बाद मिनर्वा अकादमी के डायरेक्टर रंजीत बजाज ने हिमांशु जांगड़ा के खेल की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें