फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनर्वा पंजाब क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एसबीबीएस फुटबॉल अकादमी को 3-2 से हराकर मिनर्वा पंजाब अंडर-21 यूथ लीग के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के साथ ग्रुप ए में टॉप पोजिशन पर पहुंच गया। मोहाली स्थित मिनर्वा फुटबॉल अकादमी में शनिवार को मैच के 12वें मिनट में एसबीबीएस ने गोल का प्रयास किया, लेकिन मिनर्वा की चुस्त टीम ने इसे विफल कर दिया। पहले हॉफ की ब्रेक से पहले एसबीबीएस की टीम को एक और मौका मिला, जिसे टीम के साथी ने गोल में तबदील कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन

मैच के दूसरे हॉफ के 65वें मिनट में मिनर्वा अकादमी के शंभू देव ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इस गोल के कुछ मिनट बाद खेल के 68वें मिनट में ओजस ने शानदार गोल कर मिनर्वा को मैच में 2-1 से आगे किया। मिनर्वा की टीम अभी खुशी मना ही रही थी कि मैच के 78वें मिनट में एसबीबीस टीम ने गोल दागकर मैच का स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया। मैच के 90वें मिनट में ओजस ने एक बार फिर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल कर मिनर्वा टीम को मैच में 3-1 से जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें