चंडीगढ़। पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत में सुधार हो रहा है। वह अपने घर सेक्टर- 8 में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह के स्वास्थ्य में भी पहले से कुछ सुधार हो रहा इै। उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता पहले से कम पड़ रही है। डॉक्टरों का एक दल उन पर नजर बनाए हुए है। यह जानकारी बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल की ओर से जानी मेडिकल बुलिटन की ओर से दी गई। मिल्खा सिंह की देखभाल घर पर उनकी डॉक्टर बेटी मोना कर रही हैं।