चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों के जीवन पर उनके बेटे गुरिंदर सिंह कैरों ने एक किताब लिखी, जिसका नाम प्रताप सिंह कैरों एक विजिनरी है। इस किताब का विमोचन मंगलवार को मिल्खा सिंह के घर पर किया गया। इस मौके पर मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा मौजूद रहे। मिल्खा सिंह ने कहा कि प्रताप सिंह अच्छे एडमिनिस्ट्रेटर थे। उन्होंने पंजाब की तरक्की में अपना बेहतरीन योगदान दिया था। पीजीआई और सचिवालय का उद्घाटन भी किया था। वे खेलों में काफी रुचि रखते थे। पंजाब के बेहतरीन खिलाड़ी अजीत पाल सिंह, बलबीर सिंह, प्रीतपाल सिंह, मिल्खा सिंह और जरनैल सिंह को नौकरियां दी।