फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल दिल्ली से बेहतर चंडीगढ़ की हवा, राजधानी यहीं शिफ्ट कर दो : मनीष तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली की जहरीली हवा पर कटाक्ष करते हुए चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने मजाकिया अंदाज में देश की राजधानी दिल्ली से चंडीगढ़ शिफ्ट करने का सुझाव दिया। मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में उन्होंने बताया कि पिछली शाम वह दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे। उस समय दिल्ली का एक्यूआई 450 था, जबकि चंडीगढ़ का 102। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की हवा भी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है, लेकिन दिल्ली के मुकाबले काफी बेहतर है। वह दोस्तों से मजाक में कहते हैं कि राजधानी चंडीगढ़ ले आनी चाहिए। इससे पंजाब और हरियाणा के बीच साझा राजधानी को लेकर जारी प्रतिस्पर्धा भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

महिला आरक्षण की आड़ में दूसरे बदलाव क्यों
मनीष तिवारी ने महिला आरक्षण के लिए लोकसभा की सदस्य संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने के प्रस्ताव पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा लोकसभा और विधानसभाओं में ही एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दीजिए। इसके लिए विशेष या अति विशेष सत्र बुलाने की क्या जरूरत है? उन्होंने आशंका जताई कि महिला आरक्षण की आड़ में सरकार दूसरे बदलाव आगे बढ़ाना चाहती है। सवाल किया कि क्या भारतीय संसद को चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस जैसा सदन बनाना चाहते हैं? गौरतलब है कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण लागू करने के साथ लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें