फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अधेड़ ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। 17 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग सात महीने की गर्भवती है। आरोपी की पहचान प्यारा सिंह (54) वासी रोपड़ के रूप में हुई है। आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी पीड़िता को मुंहबोली बेटी मानता था। मटौर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बेटी ने चक्कर आने की बात कही थी। जांच करवाने के लिए वह उसे डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला कि बेटी सात महीने की गर्भवती है। जब नाबालिग से इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि जब घर के सभी सदस्य काम पर चले जाते थे तो वह घर पर अकेली रह जाती थी। उक्त आरोपी उसे घर में अकेली पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। इस वजह से उसने परिवार को कुछ नहीं बताया। अब गर्भवती होने पर इस मामले का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें