फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल की हड़ताल में ये कर्मचारी भी होंगे शामिल

Tue, 01 Sep 2015 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मिड-डे-मील दफ्तरी मुलाजिम यूनियन भी दो सितंबर को होने वाली देश व्यापी हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


यूनियन के प्रेस सचिव राजेश वाटस व राज्य प्रधान प्रवीन शर्मा ने बताया कि मिड-डे-मील दफ्तरी मुलाजिम 2009 से महज मामूली वेतन पर शिक्षा विभाग में काम कर रहे हैं। इनकी भर्ती के समय योग्यता बीकॉम व कंप्यूटर रखी गई थी।

वहीं, सभी मुलाजिम मेरिट के आधार पर शिक्षा विभाग में भर्ती हुए थे। लेकिन, पूरे देश में से पंजाब के मुलाजिमों का सबसे कम वेतन दिया जा रहा है। मुलाजिमों को प्रत्येक माह 1200 रुपये महीना भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह सैलरी उन्हें दस माह के लिए ही दी जाती है। उन्होंने बताया कि दो सितंबर को यूनियन के नेताओं की शिक्षामंत्री से मीटिंग होगी। मीटिंग में सार्थक नतीजे सामने नहीं आए तो आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


पीएसईबी इंप्लाइज भी करेंगे हड़ताल
पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एंटक पंजाब ने एक्सईएन आफिस केबाहर हरविंदर सिंह की अध्यक्षता में केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2 सितंबर को देश की तमाम ट्रेड यूनियनों की हड़ताल में फेडरेशन ने भी शामिल होने का फैसला लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें