खरड़। पंजाब इन्फोटेक के पूर्व चेयरमैन एवं खरड़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यादविंद्र सिंह बनी कंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए एसडीएम खरड़ से मुलाकात की। एसडीएम खरड़ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का जायजा लेंगे और उसका समाधान करवाएंगे। इस मौके पर चौधरी ज्ञान सिंह, रोहित, कृपाल सिंह खिजराबाद, अवतार सिंह, भूरा कुराली, सुनेहा खरड़, रमन दत्ता खरड़, हरबंस सिंह खरड़, रणजीत सिंह, सरबजीत सिंह और अन्य नेता उपस्थित थे।