मनीमाजरा। पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन एवं पद्मश्री सम्मानित प्रख्यात समाजसेवी जितेंद्र सिंह शंटी से मॉडर्न कांप्लेक्स निवासी मनप्रीत सिंह सेठी और गगनदीप सिंह बराड़ ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों उन्हें चेयरमैन पद पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मनप्रीत सिंह सेठी और गगनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में श्री शंटी का योगदान अत्यंत प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन के रूप में उनकी नियुक्ति से मानवाधिकारों से जुड़े मामलों में पीड़ितों को न्याय और संरक्षण मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जितेंद्र सिंह शंटी अपने अनुभव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।