फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नुक्कड़ नाटक से दिया स्तन कैंसर से लड़ने का संदेश, 26 को मुफ्त जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सहायता चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी ने शनिवार को स्तन कैंसर जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान सेक्टर-17 के रोज गार्डन अंडरपास में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य स्तन कैंसर की समय पर पहचान और प्रभावित महिलाओं को सहयोग देना है।

अभियान में डॉक्टर चंद्रशेखर थिएटर ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसमें स्तन कैंसर से लड़ने का संदेश दिया गया। गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज की ओर से संगीतमय प्रस्तुति दी गई। सोसाइटी अध्यक्ष रेणु सहगल ने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने समय पर जांच करवाने और बिना झिझक डॉक्टर से सलाह लेने पर जोर दिया। सोसाइटी के प्रशासक विंग कमांडर अजय तुली ने अभियान का उद्देश्य रचनात्मक माध्यमों से जागरूकता फैलाना बताया। दिव्या जोशी ने भी इस अभियान के आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त जांच शिविर 26 को
सोसाइटी 26 अक्तूबर को सेक्टर-15 स्थित केंद्र में मुफ्त कैंसर जांच शिविर लगाएगी। यह शिविर संस्थापक अध्यक्ष दिवंगत नीलू तुली की स्मृति में सुबह 10 बजे से होगा। इसमें 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की मुफ्त मैमोग्राफी जांच की जाएगी। साथ ही, हड्डियों की मजबूती की भी जांच होगी। इच्छुक महिलाएं 21 अक्तूबर तक पंजीकरण करवा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें