फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी से मिलकर कुलदीप ने हजकां का कांग्रेस में किया विलय

Thu, 28 Apr 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कुलदीप, रेणुका विश्नोई, राहुल गांधी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) अब कांग्रेस में विलय हो गई है। हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने आज दिल्ली में इसकी घोषणा की। इससे पहले बिश्नोई ने अपनी वर्किंग कमेटी और पत्नी रेणुका बिश्नोई के साथ सुबह 9:30 बजे यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से उनके निवास पर मुलाकात की, इसके बाद 10 बजे विलय की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, अशोक तंवर, किरण चौधरी और कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी शकील अहमद मौजूद रहे। गौरतलब है कि हरियाणा जनहित कांग्रेस प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने 2 दिन पहले ही पार्टी को कांग्रेस में विलय करने की घोषणा की थी। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, हरियाणा प्रभारी शकील अहमद के साथ बातचीत के बाद यह तय हो जाएगा कि कुलदीप के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले पदाधिकारियों को क्या तरजीह मिलेगी। हालांकि ,कुलदीप के लिए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में पद दिलवाना इतना आसान नहीं होगा, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने इस बाबत विचार-विमर्श करने के बाद तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूत्रों के मुताबिक कुलदीप को यह आश्वासन मिल गया है कि उनके साथ आने वाले कार्यकर्ताओं कोहताश नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


रैली की तिथि की घोषणा होते ही हरियाणा में कुलदीप नई जमीन तैयार करने में जुट जाएंगे। हजकां के कार्यकर्ताओं की नजरें कुलदीप को कांग्रेस में मिलने वाली जिम्मेदारी पर टिकी हैं। कांग्रेस में पुराने प्रतिद्वंद्वियों से जूझने में कुलदीप को समय तो लगेगा ही साथ ही अपनी कार्यकुशलता का परिचय भी देना होगा। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में अभी लंबा समय बाकी है। उससे पहले कुलदीप को कांग्रेस में अपनी पैठ बनाने के साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को भी मजबूत स्थिति में लाना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें