फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 36 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, कल बादल, परसों से बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। शुक्रवार को काफी गर्मी रही। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया, लेकिन रविवार को बादल छा सकते हैं और सोमवार से बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश अगले कई दिनों तक जारी रहेगी।मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। इसकी वजह से तापमान में छह से सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। शनिवार को दिन के समय में हल्के बादल छाने की संभावना है। हालांकि, तापमान में ज्यादा कमी दर्ज नहीं की जाएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें