फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: चंडीगढ़ में बरसात से सुहाना हुआ मौसम, कई इलाकों में खूब बरसे बदरा, हुआ जलभराव

Sat, 30 Jul 2022 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Weather Update: चंडीगढ़ में बरसात से सुहाना हुआ मौसम, कई इलाकों में हुई जोरदार बारिश से हुआ जलभराव
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में शुक्रवार शाम हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और शाम के समय कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हुई। हालांकि बारिश कुछ ही मिनट चली लेकिन इससे कई इलाकों में पानी भर गया। मध्य मार्ग पर सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास जाम भी लग गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को भी रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से चंडीगढ़ में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, ये औसत से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विभाग के अनुसार शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है। बता दें कि इस वर्ष जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 29 जुलाई शाम 5.30 बजे तक कुल 498.7 एमएम बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें