फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाजिमों का संघर्ष खत्म, 15 दिन में पूरी होंगी मांगें

Sat, 18 Jan 2014 01:29 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से चला आ रहा पुडा मुलाजिमों का संघर्ष शुक्रवार को खत्म हो गया। पुडा के वाइस चेयरमैन ए वेनु प्रसास ने भूख हड़ताल पर चल रहे मुलाजिमों का जूस पिलाकर संघर्ष खत्म कराया। इस मौके पर उनके साथ पुडा के सीए मनवेश सिंह सिद्धू और गमाडा के सीए एके सिन्हा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने मुलाजिमों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगें 15 दिनाें में पूरी कर दी जाएंगी। इसके लिए कार्रवाई शुरू हो चुकी है। पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी ने साफ किया है कि अगर मैनेजमेंट ने धोखा किया, तो मुलाजिम दोबारा संघर्ष की राह पर आ जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह ही पुडा मुलाजिम धरनास्थल पर जुट गए थे। भूख हड़ताल पर 45वें दिन पांच नए मुलाजिम बैठाए गए थे। इसी बीच पुडा के अधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर मुलाजिमों को जूस पिलाया। इसके बाद मुलाजिमों ने रैली कर अपना संघर्ष खत्म करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी के को-कन्वीनर बलजिंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि मैंनेजमेंट ने मांगें पूरा करने के लिए 15 दिन का समय मांगा है, जो कमेटी ने मैंनेेजमेंट को दे दिया है। अब मुलाजिम सोमवार से पूरा दिन ऑफिस में काम करेंगे। लोगों को किसी भी तरह की मुश्किल नहीं उठानी पड़ेगी।

गौरतलब है कि पुडा मुलाजिमों के पक्ष में कई समाज सेवी संस्थाएं, आरडब्ल्यूए एवं मुलाजिम जत्थेबंदियां उतर आईं थीं। इसी मामले में दखल देने के लिए पूर्व पार्षदों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। दूसरी तरफ पुडा मैनेजमेंट ने वीरवार को ही मुलाजिमों से आपात मीटिंग की थी। इसके बाद मुलाजिमों ने राज्यस्तरीय धरने को टाल दिया था।
विज्ञापन


यह हैं मुलाजिमों की मांगें
1. मुलाजिमों को पेंशन देना
2. रहते मुलाजिमों को प्लॉट देना
3. मुलाजिमों के सेवाकाल में वृद्धि करना
4. योग्यता रखते दर्जा चार मुलाजिमों को तरक्की देना
5. डेली मुलाजिमों को रेगूलर करना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें