चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन सेक्टर-17 के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने एसोसिएशन के सदस्यों के साथ पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लिया। सभी सदस्य चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सीटीयू बसों से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। पंछी ने कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रशासन के नामित नोडल अधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई और एसोसिएशन के सदस्यों का समन्वय किया। पंछी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की सराहना करते हुए उत्कृष्ट प्रबंधन, सुगम परिवहन व्यवस्था और प्रतिभागियों को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।