फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरम के माता पिता की राहें हुई अलग, सहमति से लिया तलाक

Fri, 06 May 2016 01:21 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मेहरम के माता-पिता का तलाक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बहुचर्चित मेहरम हत्याकांड का दोषी गंजू जहां पूरी उम्र अब सलाखों के पीछे गुजारेगा। वहीं, अब मेहरम के माता पिता की राहे भी अलग हो गईं है। जिला अदालत में दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया। दोनों पक्षों की सहमति से साढ़े नौ लाख रुपये में फैसला हुआ है। मेहरम के दादा की तरफ से मेहरम की मां हरिंदर कौर को कुल रकम का चैक दिया गया। मेहरम की माता की तरफ यह केस एडवोकेट एचएस पन्नू लड़ रहे थे।
विज्ञापन


मेहरम के पिता वरिंद्रपाल  सिंह जो कि इस समय ऑस्ट्रेलिया में रहे हैं। अपने पिता निर्र्मल सिंह के माध्यम से मोहाली अदालत में अक्तबूर-२०१५ में तालाक लेने संबंधी केस दायर किया था। वरिंद्रपाल सिंह ने इससे पहले आस्ट्रेलिया में अपनी पत्नी हरिंदर कौर एक तरफा तालाक दे दिया था। हरिंदर कौर उसके बाद  अपने छह महीने के बच्चे मेहरम को लेकर इंडिया वापस आ गई थी। इसके बाद दोनों पति पत्नी में तकरार बढ़ गई थी। दोनों परिवारों में इसके बाद विवाद हो गया था।

इसके बाद वरिंदर पाल सिंह के रिश्तेदारों ने हरिंदर कौर के परिवार से समझौते की बात कहीं थी। अभी तक दोनों पक्षों में बात चल ही रही थी कि २८ अक्तूबर-२०१४ को शाम छह बजे मेहरम अचानक फेज-नौ स्थित घर से गायब हो गया था। इस दौरान मेहरम के नानके परिवार ने दादके परिवार पर बच्चे को अगवा करने का आरोप लगाया था। पुुलिस ने परिवार के कई मेंबरों को राउंडअप कर लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद करीब सात नंबर की सुबह सेक्टर-६९ के पार्क में झाडिय़ों में मेहर की दबी हुई लाश मिली थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले में मेहरम के पड़ोसी तेजिंदर पाल सिंह गंजू को राउंड अप किया था। अदालत ने २४ फरवरी २०१६ को गंजू को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें