फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महक सिंह ने एशियन जूडो ओपन 2025 में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जूडो खिलाड़ी महक सिंह ने ताइवान में आयोजित सीनियर एशियन जूडो ओपन 2025 में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। ताइपेई में 11 से 13 जुलाई तक इन मुकाबलों का आयोजन किया गया। उन्होंने सीनियर वर्ग में 52 किलोग्राम भार वर्ग में देेश के लिए कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

महक सिंह एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर-36 में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। इससे पहले महक ने पिछले साल कजाकिस्तान में आयोजित 2024 एशियन जूडो ओपन में हिस्सा लिया था। वहां उन्होंने सातवां स्थान हासिल किया था। 19 वर्षीय महक सिंह इस वर्ष 2024-25 की अखिल भारतीय विश्वविद्यालय चैंपियन हैं। इस खिलाड़ी ने 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड, सीनियर राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप नई दिल्ली और जूनियर राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप देहरादून में भी कांस्य पदक जीते। महक के पिता सोबन सिंह और माता मीनाक्षी देवी चंडीगढ़ में एक कपड़े की दुकान चलाते हैं।



बॉक्स

एसोसिएशन का धन्यवाद किया-

महक ने कहा कि पदक जीतने के पीछे मेरे कोच विवेक ठाकुर की भी कड़ी मेहनत है। विवेक ठाकुर सेक्टर-34 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के जूडो सेंटर में ट्रेनिंग देते हैं। उनके मार्गदर्शन में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी तैयार हुए हैं। महक ने चंडीगढ़ एमेच्योर जूडो एसोसिएशन के महासचिव एनएस ठाकुर का भी पूर्ण समर्थन के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें