फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की मोगा रैली को लेकर मीटिंग 28 को

Wed, 08 Jan 2014 07:54 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सभा चुनावों में अकाली दल की जीत के लिए पार्टी का बीसी विंग पूरी तनदेही से काम करेगा।
विज्ञापन


साथ ही अकाली-भाजपा सरकार द्वारा पंजाब में किए जा रहे विकास बारे गांव स्तर पर लोगों को जागरूक करेगा।

यह बात विंग के प्रदेश प्रधान व पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया ने कही। वह फेज-2 में हुई विंग की मीटिंग की प्रधानगी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि भाजपा में पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की प्रधानगी में मोगा में होने वाली रैली की सफलता के लिए विंग के जिला प्रधानों और आब्जर्वरों की मीटिंग 28 जनवरी को पटियाला में बुलाई गई है।

मीटिंग में सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के अलावा समूह अकाली दल की लीडरशिप व पार्टी वर्करों का दिल्ली विधानसभा में हुई जीत के लिए धन्यवाद भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके जसवंत सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह जौड़ा, हरजीत सिंह, रविंदरजीत बिंदी, निर्मल सिंह और गुरदेव सिंह भी मौजूद थे।

मीटिंग से पहले विंग के जिला बरनाला के प्रधान अजीत सिंह की हुई अचानक मौत पर दुख का प्रकटावा करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि भी भेंट की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें