फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 Summit: अमृतसर के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 104 करोड़, कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में अहम फैसला

Mon, 07 Nov 2022 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर की अध्यक्षता में एक सब कैबिनेट कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, हरजोत सिंह बैंस और हरभजन सिंह ईटीओ शामिल हैं।
 
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले वर्ष 15 से 17 मार्च के बीच अमृतसर में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन की मेजबानी को लेकर पंजाब पूरी तरह से तैयार है। इस महत्वपूर्ण इवेंट की तैयारियों को लेकर पंजाब सरकार द्वारा गठित सब कमेटी की पहली बैठक चंडीगढ़ में सोमवार को आयोजित हुई। इसमें अमृतसर शहर के सौंदर्यीकरण पर 104 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


जी-20 सम्मेलन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर के नेतृत्व में सब कैबिनेट कमेटी की बैठक सोमवार को म्युनिसिपल भवन चंडीगढ़ में हुई। बैठक में कैबिनेट सब कमेटी के सदस्य कुलदीप सिंह धालीवाल, हरजोत सिंह बैंस और हरभजन सिंह भी उपस्थित रहे। 

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. निज्जर ने बताया कि जी- 20 सम्मेलन मार्च 2023 में पवित्र नगरी अमृतसर में संभावित तौर पर 15 से 17 मार्च को होने जा रहा है। सम्मेलन में प्रमुख देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यह राज्य के लिए गौरव की बात है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह समागम पंजाब में होने जा रहा है। इस वैश्विक समागम की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जाएंगे। समागम के साथ जहां सूबा विश्व पर्यटन के नक्शे पर उभरेगा, वहीं निवेश को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


मजबूत और टिकाऊ तरीके से होंगे विकास कार्य
मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने बैठक में कहा कि शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे अमृतसर शहर की सुंदरता और प्रारंभिक ढांचा मजबूत करने के लिए किए जाने वाले कार्य केवल कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि शहर निवासियों की जरूरत के अनुसार मजबूत और टिकाऊ होंगे। कार्यों में सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों के काम, ग्रीन बेल्ट बनाना, गोल्डन गेट को रंग करना, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के काम में सुधार, साइन बोर्ड लगाना, बिजली और ट्रैफिक लाइटों के काम शामिल हैं। कैबिनेट सब कमेटी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में अमृतसर में किए जाने वाले विकास कार्यों को निर्धारित समय के अंदर पूरा किया जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें