फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की बैठक आज, पेड पार्किंग का मुद्दा गर्माने के आसार

Mon, 11 Jan 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली नगर निगम की सोमवार को होने वाली हाउस की मीटिंग पूरी तरह हंगामेदार रहने के आसार हैं। इस दौरान जहां 416 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव लाए जाएंगे। वहीं, अकाली-भाजपा पार्षद पेड पार्किंग के मामले में सत्तापक्ष को घेरने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने पूरी रणनीति भी तैयार कर ली है। वह इस मुद्दे को टेबल आइटम बनाकर मीटिंग में शामिल करवाएंगे। साथ ही पार्किंग ठेेका रद्द करवाएंगे। अकाली-भाजपा पार्षदों का कहना है कि एक तरफ जहां ठेकेदार डिफॉल्टर है, वहीं लोगों से पैसे लेकर उन्हें पूरी सुविधाएं भी नहीं दे रहा। दूसरा निगम को भी धोखे में रखा है। ऐसे में ठेका हर हाल में रद्द किया जाना चाहिए।

इन पार्षदों का तो यहां तक कहना है कि चुनाव के समय आजाद व कांग्रेस ने पेड पार्किंग को रद्द करने का लोगों को सपना दिखाया था। दो बार निगम की मीटिंग हो चुकी है। इसमें पेड पार्किंग व प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर पार्षदों की कमेटियां बनाने पर फैसला हुआ था, लेकिन अभी तक इस पर बात आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन


भाजपा पार्षद अरूण शर्मा का कहना है कि वह पेड पार्किंग से लोगों को राहत दिलाना चाहते हैं, ताकि लोगों की जेब पर पड़ने वाले बोझ कम किया जा सके।

आजाद ग्रुप भी है ठेका रद्द करने के पक्ष में
वहीं, सूत्रों की मानें तो आजाद ग्रुप भी पार्किंग के ठेेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के पक्ष में आ गया है। यह संकेत गुट के कई पार्षद दे चुके हैं। हालांकि उनके गुट की अभी तक इस मामले में अपनी मीटिंग नहीं हुई है। क्योंकि मेयर कुलवंत सिंह रात तक शहर से बाहर थे। ऐसे में उम्मीद है कि सोमवार सुबह वह अपने दल के पार्षदों से मीटिंग कर अगली रणनीति तय करेंगे। इसके बाद हाउस की मीटिंग में ठेका रद्द कर सबको चौंका भी सकते हैं।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
मीटिंग में मुख्य रूप से शहर की सभी मार्केटों के शौचालय की सफाई का ठेका अगले साल के लिए देने, सीवरेज व स्टार्म वाटर के रखरखाव, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव, ट्रैफिक सिग्नल, श्मशानघाट की रेनोवेेशन, दस नए ड्राइवरों की भर्ती व ट्रैफिक पुलिस को सामान देने व ग्रीन बैल्टों में शौचालय बनाने समेत तेरह प्रस्ताव आएंगे, जिसमें ज्यादातर सर्वसम्मति से पास हो जाएंगे। क्योंकि सदन में सत्तापक्ष के पास पूरा बहुमत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें