फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन फिल्म समीक्षा प्रतियोगिता में एमसीएम की प्रकृति और आईएचएम पुडुचेरी के सुवम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज (को-एड) सेक्टर-26 में राष्ट्रीय स्तर की इंटर कॉलेज ऑनलाइन फिल्म समीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आईएचएम पुडुचेरी के सुवम मुखर्जी और एमसीएम डीएवी कॉलेज की प्रकृति पाराशर को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर एसडी कॉलेज की तनवीन चावला जबकि सौम्य दीप चंद्र तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में 11 राज्यों से विभिन्न कॉलेजों के 140 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। 70 से अधिक छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को लघु फिल्म अनुकूल का लिंक दिया गया। फिल्म देखने और समीक्षा लिखने के लिए तीन घंटे का समय दिया गया था। प्रधानाचार्य चरणजीत सिंह ने इस कार्यक्रम की सराहना की। विशिष्ट अतिथि प्रोसित रॉय, अनुष्का शर्मा अभिनीत ने भी विचार रखे। निर्णायक के रूप में निवेदिता भार्गव, डॉ. नवदीप कौर, डॉ. सौरभ भट्टाचार्य आदि रहे। विशेष पुरस्कार अभिषेक गोस्वामी, अंगदबीर सिंह कक्कड़ को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें