फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नृत्य लुड्डी में एमसीएम कॉलेज बना विजेता

विज्ञापन
ग्रुप डांस में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल जोन बी के अंतिम दिन का आयोजन गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन-26 में करवाया गया। इस दौरान मुख्यातिथि पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा रहे। आखिरी दिन भारतीय लोक परंपरा और लोक संस्कृति को समर्पित था।
विज्ञापन

इस दौरान फोक डांस, फोक गायन, हेरिटेज सांग इत्यादि की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। लोक नृत्य लुड्डी में एमसीएम डीएवी कॉलेज-36 को पहला, पीजीजीसीजी-11 को दूसरा और जीजीएससीडब्ल्यू-26 और डीएससीडब्ल्यू-45 को तीसरा स्थान मिला। व्यक्तिगत पुरस्कार में पीजीजीसीजी-11 की अभिजीत कौर को पहला, एमसीएम की प्रणमय जोशी को दूसरा और एमसीएम की सुखमहक तीसरे स्थान पर रही।
शास्त्रीय नृत्य में पीजीजीसीजी-42 प्रथम
शास्त्रीय नृत्य में पीजीजीसीजी-42 को पहला, पीजीजीसीजी-11 को दूसरा और जीजीएससीडब्ल्यू-26 व एमसीएम 36 ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप डांस जनरल में पीजीजीसीजी-11 को पहला, जीजीएससीडब्ल्यू-26 को दूसरा, पीजीजीसीजी-42 व जीएचएससी-10 को तीसरा स्थान मिला। इसी इवेंट की व्यक्तिगत श्रेणी में शिवानी पहले, मुस्कान दूसरे और तीसरे स्थान पर प्रभजोत व भूमिका रहीं।
विज्ञापन

हेरिटेज सॉन्ग में पीजीजीसीजी-42 बना विजेता
हेरिटेज सॉन्ग आइटम में लेडीज ट्रेडिशनल एंड रिचुअलिस्टिक सोंग्स ऑफ पंजाब में पीजीजीसीजी-42 ने पहला ,पीजीजीसीजी-11 को दूसरा और जीजीएसकेसीडब्ल्यू- झार साहिब ने तीसरा स्थान हासिल किया। जशनप्रीत कौर को व्यक्तिगत वर्ग में सर्वश्रेष्ठ, दूसरे पर अश्विंदर कौर और तीसरे पर मंजीत कौर रही। कविश्री में पीजीजीसीजी 42 पहले, डीएससीडब्ल्यू-45 दूसरे और जीजीएसकेसीडब्ल्यू झार साहिब तीसरे स्थान पर रहा। वार सिंगिंग में पीजीजीसीजी-11 प्रथम, डीएससीडब्ल्यू-45 द्वितीय और जीजीएससीडब्ल्यू-26 तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें