चंडीगढ़। एमसीसी वर्कर्स यूनियन ने नगर निगम कार्यालय के बाहर ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए बोनस और हफ्ते में एक दिन की छुट्टी की मांग के लिए प्रदर्शन किया। यूनियन प्रधान सुरमुख सिंह की अध्यक्षता में हुए धरने में वक्ताओं ने ठेकेदारों पर कर्मचारियों से शोषण और अनुचित वसूली के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी से कई-कई ट्यूबवेलों का काम कराया जा रहा है और चोरी होने पर जिम्मेदारी भी उन्हीं पर डाली जाती है। यूनियन ने रिटायर कर्मचारियों के लंबित भत्ते जल्द जारी करने की भी मांग की।