टिकट आवेदन के साथ शपथ पत्र लेने पर छिड़े हुए विवाद पर तिवारी गुट पर पहली बार निशाना साधते हुए पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि जो लोग पार्टी के प्रति सच्चे और ईमानदार है तो वह टिकट आवेदन के साथ शपथ पत्र देने से डर क्यों रहे हैं।
बंसल का कहना है कि शपथ पत्र लेने का जो निर्णय लिया गया वह उसके पूरे समर्थन में है। उनका कहना है कि जो लोग कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और जीतने के बाद वह अगर दूसरी पार्टी में चले जाते है तो कम से कम शहरवासियों को तो दिखाया जा सके कि वह नेता कितने ईमानदार है।
बंसल ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि शहर में कोई भी ग्रुप नही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इतने साल उन्हें सांसद के तौर पर काम करने का मौका दिया लेकिन उन्होंने कभी भी ग्रुप बनाने का प्रयास नहीं किया उनका कहना है कि वह सभी बराबर समझते है।
बंसल का कहना है कि हाईकमान सुप्रीम है। अगर कोई नेता अपना ग्रुप मानता है तो वह उसे नहीं मानते। जो गुट मानते है वह खुश वहमी में हैं। ऐसा करके वह खुश वहमी पाल रहे हैं।
बंसल का कहना है कि जिन्होंने अब तक पार्टी को धोखा दिया जब कुछ लेना होता है तो उन्हें पार्टी याद आ जाती है ऐसे नेताओं की पहचान बहुत अच्छी तरह से हो गई है।