यूटी गेस्ट हाउस में 12 वार्डों के ड्रा के बाद राजनीति तस्वीर साफ हो गई। जिसके तहत वार्ड नंबर- 2,4,9,12,13 और 15 जनरल महिला के लिए रिजर्व हो गए हैं जबकि वार्ड नंबर-5 और 6 एससी महिला के लिए रिजर्व हो गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही वार्ड नंबर-7,11 और 23 एससी के लिए रिजर्व किए गए हैं। बाकी बचे 14 वार्ड पर जनरल कैटेगरी के लिए बचे है। 26 में से 12 वार्ड रिजर्व महिला और एससी के लिए रिजर्व हुए हैं। उनमे ज्यादा नुकसान कांग्रेस के मौजूदा पार्षदों का हुआ है।
जो कुल 12 वार्ड रिजर्व हुए हैं उनमे आधा दर्जन पर कांग्रेस के मौजूद पार्षद थे जबकि भाजपा के 4, अकाली के एक और बसपा का एक वार्ड रिजर्व हुआ है। कांग्रेस के दो पूर्व मेयर सुभाष चावला और पूनम शर्मा को झटका लगा है।