फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, चंडीगढ़ में बढ़ सकती हैं MBBS की सीटें

Fri, 17 Apr 2015 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ सकतीं हैं। प्रशासन के होम सेक्रेटरी ने कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (कैश) को हरी झंडी दे दी है। इससे असिस्टेंट प्रोफेसर को एसोसिएट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर को प्रोफेसर का प्रमोशन मिल सकता है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने जीएमसीएच-32 का दौरा करने के बाद सवाल उठाया था कि कॉलेज ने अपने संस्थान के दो डिपार्टमेंट के एचओडी की पोस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर को सौंप रखी है।
विज्ञापन


नियम के अनुसार एचओडी की पोस्ट पर प्रोफेसर को जिम्मेदारी देनी चाहिए। कॉलेज के सामने दिक्कत यह थी कि वे असिस्टेंट प्रोफेसर को प्रमोशन नहीं दे सकते हैं। इतनी जल्दी प्रमोशन कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत मिल सकती थी। प्रशासन पर इस स्कीम को पास करने के लिए लगातार शहर के पेरेंट्स की ओर से दबाव बनाया जा रहा था।

वीरवार को होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने प्रमोशन स्कीम को हरी झंडी दे दी है। इससे प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। एमसीआई ने सबसे बड़ा ऑब्जेशन यही उठाया था। अब उम्मीद है कि सबसे बड़ा रोड़ा हट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें