फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बैलेट पेपर के बजाय हाथ उठाकर होना चाहिए मेयर का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। मेयर कुलदीप कुमार ने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव बैलेट पेपर की जगह हाथ उठाकर करवाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासक से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया।

इसमें बताया है कि नगर निगम की 29 अक्तूबर 2024 को 341वीं बैठक में ध्वनिमत से प्रस्ताव पास कराया गया था कि चुनाव बैलेट पेपर की जगह हाथ उठाकर हों। हालांकि, अभी तक प्रशासक की ओर से कोई मंजूरी नहीं दी गई है। मेयर चुनाव की तिथि जल्द घोषित होने वाली है इसलिए उन्होंने प्रस्ताव की मंजूरी के लिए प्रशासक से मुलाकात की। मेयर के साथ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उप प्रधान व पार्षद हरदीप सिंह भी थे।
विज्ञापन


मेयर ने प्रशासक को बताया कि प्रस्ताव में चंडीगढ़ म्यूनिसिपल कारपोरेशन (प्रोसिजर एंड कंडक्ट आफ बिजनेस) रेग्युलेशंस-1996 के रेग्युलेशन-6 को संशोधित किया जाना है। इस संशोधन के बाद नई व्यवस्था लागू होगी। मेयर ने आग्रह किया कि आगामी मेयर चुनाव से पहले नई व्यवस्था लागू कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के हक में यह निर्णय लें। बैलेट पेपर से मतदान की व्यवस्था ने पिछले वर्ष सभी को शर्मसार कर दिया था। ऐसी घटना दोबारा न हो, इसे देखते हाथ उठाकर चुनाव कराने का प्रस्ताव सदन में लाया गया था।
विज्ञापन


मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि उनकी बात प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से हुई है। प्रशासक ने उनकी बात को ध्यान से सुना है। उन्होंने कहा कि हाथ उठाकर मेयर चुनाव कराने के लिए एक्ट में बदलाव करना होगा। इस बार कोशिश में हैं। यदि इस बार नहीं हुआ तो अगले वर्ष पक्का करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें