फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-24 मार्केट में वर्षों से लंबित शौचालय के पुनर्निर्माण का मेयर सौरभ जोशी ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए मेयर सौरभ जोशी ने शुक्रवार को सेक्टर-24 सी मार्केट में लंबे समय से लंबित सार्वजनिक शौचालय के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। यह परियोजना स्थानीय निवासियों और व्यापारियों की लंबे समय से मांग थी, जिसे नगर निगम ने पूरा किया।
विज्ञापन

खराब मौसम के बावजूद मेयर ने कार्यक्रम में पहुंचकर उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और निवासी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं का समय पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास केवल कागजों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर सेक्टर-24 मार्केट एसोसिएशन ने मेयर का स्वागत किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन महाजन और महासचिव अवनीश गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए मेयर का आभार जताया।
विज्ञापन


सेक्टर-24 में बनेगा मुख्य कम्युनिटी सेंटर
इस मौके पर मेयर ने कई नई विकास परियोजनाओं की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि सेक्टर-24 के मुख्य कम्युनिटी सेंटर का निर्माण अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा चक्की रोड के पीछे सड़क विकास कार्य जल्द शुरू होंगे और सेक्टर-24-डी मार्केट के नवीनीकरण की भी योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें