फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हुड्डा के करीबी सोनीपत के मेयर भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में सीएम, केंद्रीय मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष ने मदान को दिलाई सदस्यता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सोनीपत नगर निगम के मेयर निखिल मदान वीरवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मदान ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय शहरी आवास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। निखिल मदान कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी रहे हैं। उनके जाने से हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को अपना इस्तीफा सौंपा। बताया जा रहा है कि सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के साथ भी उनके समीकरण ठीक नहीं बैठ रहे थे। भाजपा की सदस्यता ज्वाइन करते हुए निखिल ने कहा- मेरे लिए बड़ा ही गौरव का क्षण है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे सदस्यता दिलाई है। भाजपा जो भी जिम्मेवारी लगाएगी, उसे 100 प्रतिशत पूरा किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का कार्यकाल बेहतरीन कार्यों और उपलब्धियों से भरा सफर है। प्रदेश में भाजपा तीसरी बार अपनी सरकार बनाकर इतिहास रचेगी। मेयर निखिल मदान के आने से भाजपा की मजबूती बढ़ेगी। सीएम ने कहा- कोई भी व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए मोबाइलन नंबर 7820078200 पर मिस्ड कॉल करने के बाद लिंक उपलब्ध होगा और इसमें जानकारी भरकर भाजपा की सदस्यता ली जा सकती है। इस मौके पर केंद्रीय शहरी आवास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जब से निखिल से बातचीत हुई है तब से चर्चा करते रहे कि भाजपा में कुछ तो विशेष है, जो उन्हें पार्टी की ओर खींच रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निखिल के साथ 150 से अधिक स्थानीय नेता, जिनमें पार्षद व दूसरे दायित्व पर रहे गणमान्य लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे है। वहीं, भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा-भाजपा का परिवार आगे भी बढ़ता रहेगा और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें