चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि मेयर की ओर से संदेश मिला है कि शुक्रवार सुबह 10 बजे से पहले उन्हें सुझाव भेज दिया जाए। ऐसा लगता है कि मेयर मुद्दों को सुलझाने के बजाय निजी राजनीति को चमकाना चाहती हैं। पार्षदों ने पहले भी सदन में अपने सुझाव दिए हैं, जहां सभी संबंधित लोग मौजूद थे। अब मेयर सार्थक सुझावों की नहीं, बल्कि जयकारे लगाने वालों की तलाश में हैं। लक्की ने कहा कि सभी पार्षद मतदाताओं के वोट से चुने गए हैं और इसलिए उन्हें प्रशासक के सामने अपनी चिंताओं को उठाने और उचित सुझाव देने का अधिकार है। यदि मेयर अकेले बात करना चाहती हैं तो वह प्रशासक से अकेले जाकर मिल सकती हैं। कांग्रेस अलग से समय मांगेंगी।