फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मेयर हरप्रीत कौर आज से शुरू करेंगी वार्डों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहरवासियों की समस्याओं के लिए मेयर हरप्रीत कौर बबला वीरवार से विभिन्न वार्डों का दौरा शुरू करेंगी। इस अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर-1 से होगी, जहां मेयर के साथ स्थानीय पार्षद और नगर निगम के तमाम अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि जिन वार्डों में नागरिक समस्याएं अधिक हैं, वहां पहले दौरा किया जाएगा। मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। नगर निगम के अधिकारी भी इस दौरे में शामिल रहेंगे ताकि सफाई, जल आपूर्ति, सड़क सुधार और अन्य नगरसेवा से जुड़ी समस्याओं को तुरंत हल किया जा सके।
मेयर ने कहा कि हमारा मकसद है कि लोगों को नगर निगम के चक्कर न लगाने पड़ें बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान उन्हीं के इलाके में किया जाए। इस दौरे से वास्तविक स्थिति का पता चलेगा और त्वरित कार्रवाई संभव होगी।
विज्ञापन

दौरे में नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी जरूरतों और समस्याओं को समझा जाएगा। इसके बाद संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे ताकि समस्याओं को जल्द हल किया जा सके। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में उन वार्डों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और सड़कों से जुड़ी शिकायतें अधिक हैं। इसके बाद अन्य वार्डों में भी दौरा किया जाएगा। नगर निगम की इस पहल से शहरवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। मेयर का कहना है कि यह दौरा सिर्फ निरीक्षण के लिए नहीं बल्कि वास्तविक समाधान के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें