फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मेयर चुनाव विवादः प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने की पानी की बौछार, लाठीचार्ज में कई युवा चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एनएसयूआई ने मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए बुधवार को सेक्टर-35 में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए पानी की बौछार की। इसमें कई युवक चोटिल हो गए। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने पार्षद सचिन गालव पर डंडे बरसाए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के सिर फट गए। कांग्रेस नेता यादविंदर मेहता की अंगुली में फ्रैक्चर आने के साथ दो अन्य लोगों को भी हड्डी टूट गई। वहीं, एक युवा के चेहरे पर चोट लगी है।सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन से एनएसयूआई कार्यकर्ता हाथों में झंडे लिए सेक्टर-33 के प्रदेश भाजपा कार्यालय कमलम जा रहे थे। मेयर चुनाव में धांधली का विरोध करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन से कुछ ही कदमों की दूरी पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया। कार्यकर्ता बैडिकेड पर चढ़कर जाने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने पानी की बौछार कर दी। इस पर भी जब कार्यकर्ता नहीं माने और बैरिकेड को धक्का देने लगे तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस की लाठियों से कई एनएसयूआई कार्यकर्ता चोटिल हो गए। यहां एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई अध्यक्ष और पार्षद सचिन गालव ने कहा कि मेयर चुनाव में धांधली की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने जो किया, वह लोकतंत्र की हत्या है। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनिल मसीह ने अपने कलम से मतपत्र पर निशान लगाकर मत खराब किए। भाजपा के पार्षद मेयर चुनाव के दौरान कैमरे हटाने की कोशिश करते दिखे। उस समय सदन में सांसद किरण खेर भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पुलिस का लाठियां बरसाना गलत ः एचएस लक्की
एनएसयूआई चंडीगढ़ अध्यक्ष सचिन गालव ने चंडीगढ़ पुलिस की निंदा करते कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पुलिस की ओर से बल प्रयोग के दौरान कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया। इसमें 50 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। एनएसयूआई ने पुलिस के रवैये की जांच की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। उन पर पुलिस ने पानी की बौछार के साथ लाठीचार्ज कर दिया। जब तक मेयर की ओर से इस्तीफा नहीं दिया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें