फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर चुनाव विवाद : आप ने निगम के बाहर स्क्रीन पर दिखाया चुनाव का वीडियो, कांग्रेस भी सड़क पर उतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के हौसले बुलंद हो गए हैं। मंगलवार को सुबह यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया तो महिला कांग्रेस भी भाजपा पर जमकर बरसी। पुलिस के तेवर भी नरम पड़ गए हैं। आप ने पहली बार निगम के सामने स्क्रीन लगाकर चुनाव के दिन की वीडियो चलाया और लोगों को दिखाया।
विज्ञापन

आप के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया ने एक-एक कर भाजपा पर कई आरोप लगाए और घोषणा की कि वे सभी 10 फरवरी से हड़ताल पर बैठेंगे। उधर, भाजपा के पदाधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
आप के पार्षद व कार्यकर्ता रोजाना नगर निगम के सामने भूख हड़ताल कर रहे हैं। मंगलवार को पार्षद रामचंदर यादव, सुमन शर्मा, वरिष्ठ नेता कौशल, राजिंदर हिंदुस्तानी, सुनील और राकेश सोनी भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान आप के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. सनी अहलूवालिया भी मौके पर पहुंचे। एक एलईडी स्क्रीन और स्पीकर लगाए गए और फिर 30 जनवरी को हुए मेयर चुनाव की वीडियो दिखाया गया। अहलूवालिया ने कहा कि वीडियो से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा वोट चोर पार्टी है। अनिल मसीह ने तो सिर्फ काम को अंजाम दिया है, असली साजिशकर्ता कोई और है। उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनिल मसीह के हाव-भाव से साफ लग रहा था कि इस काम को करने के लिए उन्हें ऊपर से आदेश आया था। अहलूवालिया ने कहा कि भाजपा के कई मनोनीत पार्षद वहां मौजूद कैमरामैनों को कैमरा हटाने के निर्देश दे रहे थे। उनकी भी चोरी पकड़ी गई है। कहा कि जब तक चंडीगढ़ में धांधली कर बनाया गया भाजपा का नया मेयर नहीं हटता, हम अपना भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस मौके पर मीना शर्मा, आभा बंसल और पार्षद कुलदीप कुमार, जसवीर सिंह लाडी, दमनप्रीत सिंह, रामचन्द्र यादव, प्रेम लता, मुनव्वर, सुमन शर्मा, जसविंदर कौर, नेहा मुसावत और योगेश ढींगरा भी मौजूद रहे।

आप ने निकाला कैंडल मार्च, 10 से बड़े भूख हड़ताल की घोषणा

आप ने मंगलवार शाम छह बजे सेक्टर-22 स्थित अरोमा होटल के पास कैंडल मार्च निकाला। इसमें आप के पार्षद व कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मुंह पर काली पट्टी बांध हाथों में पार्टी का झंडा उठा रखा था। इस दौरान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और मेयर चुनाव को लेकर भाजपा पर कई आरोप लगाए गए। डॉ. एसएस अहलूवालिया ने मंगलवार को घोषणा की है कि 10 फरवरी से नगर निगम के बाहर सभी एक साथ धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस भाजपा नेता अनिल मसीह पर केस दर्ज नहीं करेगी तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। पार्षदों ने कहा कि अब कैमरे से सब कुछ लोगों के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग है कि चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा की ओर से जबरदस्ती बैठाए गए मेयर को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें