कांग्रेस के प्रत्याशी हरफूल चंद को शहर का नया मेयर चुना गया है। इन्हें सबसे ज्यादा 21 वोट मिले। भाजपा की रजिंदर कौर रत्तू को 14 वोट मिले। जबकि एक उम्मीदवार को इनवैलिड घोषित किया गया।
सुबह 11 बजे नगर निगम के असेंबली हॉल में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। मनोनीत पार्षद बाबूलाल को प्रिजाइडिंग ऑफिसर बनाया गया था। अभी सीनियर डिप्टी मेयर चुनावों की गणना चल रही है।