लोगों को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगा न्याय
जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान अनिल मसीह पर मुकदमा चलाने को कहा है और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को सुप्रीम कोर्ट में मतपत्र और वीडियो पेश करने को कहा है। उससे यह साफ हो गया है कि चंडीगढ़ के लोगों को सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा और पहली बार शहर में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का मेयर बनेगा। - डॉ. एसएस आहलूवालिया, सह-प्रभारी, आप
अंतिम फैसला आना बाकी
मामला कोर्ट के विचाराधीन है और अभी तक कोर्ट का कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। इस बारे में कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा। कोर्ट का जो फैसला आएगा वह सभी को मानना होगा। हमें भी मान्य होगा। हम भी उस फैसले का सम्मान करेंगे। - जितेंद्र पाल मल्होत्रा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
चंडीगढ़ में जल्द बनेगा इंडिया गठबंधन का मेयर
कांग्रेस पार्टी पूरी प्रक्रिया में चट्टान की तरह खड़ी रही और उनका कोई भी पार्षद किसी भी दबाव या प्रलोभन के आगे नहीं झुका। हमने इस अन्याय से लड़ने के लिए शहर में कई आंदोलन किए और अब प्रयास सफल होते दिख रहे हैं। जल्द ही चंडीगढ़ में इंडिया गठबंधन का मेयर होगा। भाजपा के मनोनीत पार्षद अनिल मसीह द्वारा किया गया शर्मनाक कृत्य पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। - एचएस लक्की, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस