फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मंयक सिद्धू और अर्पित पन्नू के अर्धशतकों से संभली लेजर जोन की पारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मंयक सिद्धू (88) और कप्तान अर्पित पन्नू (69) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत यूटीसीए सीनियर मल्टी डेज क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन लेजर जोन ने सुखना जोन के खिलाफ खराब शुरुआत के बावजूद दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट खोकर 202 रन बना लिए हैं। मुकाबला सेक्टर-26 स्थित जीएमएसएस स्कूल में खेला जा रहा है। गीले मैदान के चलते देर से शुरू हुए इस मैच में सुखना जोन ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। रोहित ढांडा (4/27) की घातक गेंदबाजी के चलते लेजर जोन 28/4 पर संघर्ष करता नजर आया। लेकिन इसके बाद मंयक और अर्पित शानदार बल्लेबाजी ने नुकसान की भरपाई की। वहीं दूसरी और सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एक अन्य मैच में रोज जोन ने राॅक जोन के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर अभिजीत गर्ग (56) और लक्ष्य (54) के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 227 रन बनाए। राहुल शर्मा ने 45 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें