फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चार डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान, तीन दिन तक रहेगा घना कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में सर्दी और कोहरे का सितम जारी है। आगामी तीन दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार को चंडीगढ़ के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शीतलहर बढ़ने से सर्दी बढ़ गई है। शाम होते ही कोहरा घना हो गया। शनिवार को अधिकतम 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को 16.4 डिग्री रहा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 9 जनवरी को हल्की बारिश के आसार है, जिसके बाद बुधवार कोहरा छंटेगा और धूप खिल सकती है।
विज्ञापन

अगले पांच दिन का पूर्वानुमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
07 जनवरी 17 6
08 जनवरी 18 7
09 जनवरी 19 7
10 जनवरी 18 7
11 जनवरी 18 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें