फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टी -20 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियों की टीमों के बीच होंगे मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
टूर्नामेंट की विजेता टीम को मिलेगा 21 हजार का कैश प्राइज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। पन्ना लाल मेमोरियल बॉयज-गर्ल्स कंबाइंड टी-20 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां संस्करण 10 नवंबर से ट्राईसिटी के इंद्रजीत क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा। टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर अमरजीत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर-12 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। टूर्नामेंट का उद्देश्य कम उम्र में बच्चों को क्रिकेट से जोड़ना और ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं को नशे व गलत गतिविधियों से दूर रखना है। प्रत्येक टीम को कम से कम चार मैच खेलने का अवसर मिलेगा। सभी मुकाबले हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त इंद्रजीत क्रिकेट ग्राउंड पर सफेद पोशाक में लाल गेंद से खेले जाएंगे। प्रत्येक लीग मैच 20 ओवर का होगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए मैन ऑफ द मैच सहित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर और फील्डर के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें