सोनीपत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के सोनीपत में एक पेपर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। आग किस वजह से लगी, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। वहीं आग इतनी भीषण थी कि पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़िया आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।