फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में शहीद कमांडो को अंतिम विदाई, मां पथराई, पत्नी बेहोश

Fri, 15 Jul 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
विज्ञापन
भारतीय सेना के शहीद कमांडो अजय कुमार का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में माओवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए पंजाब के नवांशहर निवासी कमांडो अजय कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर उनके पिता रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट सोहन लाल ने बताया कि वे बेटे की शहादत पर गर्वित हैं और अब अपने दोनों छोटे बेटों को भी सेना में भेजेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को जैसे ही शहीद कमांडों का शव उसके गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके खबर फैलते ही लोग श्रद्धांजलि देने को उमड़े। शहीद की अंतिम विदाई के दौरान डीसी विपुल उज्जवल, सीआरपीएफ के जालंधर के डीआईजी डी एल गोला सहित प्रशासनिक अधिकारियों व इलाके के मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

दोनों छोटे बेटों को भी सेना में भेजना चाहते हैं पिता

भारतीय सेना के शहीद कमांडो अजय कुमार का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
कोबरा वटालियन 209 के कमांडो शहीद अजय के पिता रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट सोहन लाल ने कहा कि 38 वर्ष उन्होंने सेना में सेवा की तथा वे अपने दोनों छोटे बेटों को भी सेना में भेज देश की सेवा में ही भेजना चाहते हैं।

नम आंखों से सोहन लाल ने कहा कि शहीद अजय ने देश के लिए अपनी जान दी तथा उन्हें उसकी शहादत पर मान है। इससे पहले शहीद के शव पर जिले में कई जगह लोगों व बच्चों की ओर से पुष्प वर्षा कर शहीद को नमन किया गया।

डीसी विपुल उज्जवल ने कहा कि शहीद अजय की शहादत पर उन्हें मान है तथा शहीद अजय के परिवार को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार किसी भी तरह की मदद के लिए प्रशासन से संपर्क कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें