एक विवाहिता ने अपने प्रेमी संग मिलकर जहर निगल लिया। युवती की मौत हो गई वहीं युवक गंभीर है। मामला पंजाब के बठिंडा का है। गांव जस्सी पो वाली स्थित मानसा फाटक की रेलवे फाटक के पास लाइनों पर गंभीर हालत में पड़े थे।
मृतका की पहचान स्वर्ण कौर निवासी गांव जस्सी पो वाली और उसके युवक की पहचान जसकरण सिंह निवासी गांव प्योरी के तौर पर हुई है। थाना जीआरपी एसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एक युवती और युवक गांव जस्सी पो वाली के पास मानसा रेलवे फाटक पर गंभीर हालत में पड़े हैं।
इसके बाद उन्होंने दोनों को सरकारी एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इससे उक्त प्रेमी जोडे़ के परिजन खफा थे। इसके चलते वीरवार को दोनों ने जहर निगल कर खुदकुशी करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।