फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-54 स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी 26 साल की विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर महिला रितु के शव को जीएमसीएच-16 पहुंचाया। वहीं, सहारनपुर से आए मृतका के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका रितू के सहारनुपर निवासी ताऊ कन्हैया लाल ने बताया कि फरवरी 2018 में रितू की शादी आदर्शनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने विवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया था। वह अकसर उसके साथ मारपीट करता था और उसे बाद में दवाई तक नहीं दिलवाता था। इस बारे में पहले भी कई बार लिखित शिकायत की गई लेकिन पुलिस के पास जाते ही वह माफी मांगकर राजीनामा कर लेता था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दशहरे की रात को भी उसने रितू के साथ मारपीट की और सोमवार की रात को रितू का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। खुद को बचाने के लिए उसने रितू को फंदे पर लटका दिया। मृतका के मायके पक्ष ने बताया कि पुलिस की ओर से उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। रितू की मौत को हत्या के बजाय आत्महत्या बताकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें