फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जरूरतमंद लडकियों का विवाह समागम 26 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। क्षेत्र की समाजसेवी संस्था बाबा गाजीदास क्लब रोडमाजरा-चकला की ओर से जरूरतमंद लड़कियों के विवाह समागम 26 नवंबर को करवाए जा रहे है। इसको लेकर क्लब की ओर से इस समागम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। क्लब प्रधान दविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि क्लब द्वारा लंगर और बारात के स्वागत के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया है। विवाह समारोह खेल स्टेडियम में होगा। इसके अलावा सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कैंसर चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा। सभी विवाहित लड़कियों को 51,000 के शगुन दिए जाएंगे। इस मौके समाजसेवी, राजनेता, धार्मिक नेता और पंच सरपंच साहिब लड़कियों को आशीर्वाद देने के लिए समारोह में पहुंचेंगे। इस मौके बैठक में जय सिंह चकला, मेजर सिंह माहल, गुरदीप सिंह माहल सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें