फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के प्लाजा में रविवार को भाजपा समेत अन्य कई हिंदू संगठनों ने मिलकर एक आक्रोश मार्च निकाला। यह आक्रोश मार्च बांग्लादेश में माइनॉरिटी विशेषकर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ निकाला गया, जिसमें अन्य कई धर्म के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने एक-एक कर मौजूद लोगों को संबोधित किया और बांग्लादेश सरकार की आलोचना की। कई ने नारे लगाए कि देश का लोग न बटेंगे, न कटेंगे...सब मिलकर डटेंगे। मार्च में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ कई पार्षद भी उपस्थित रहे। सनातन सुरक्षा समिति के आह्वान पर बांग्लादेश में हो रहे हिंदू व इस्कॉन मंदिरों पर हो रहे हमले और हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ यह प्रदर्शन हुआ। हाथों में बैनरों पर न बटेंगे न कटेंगे, एक रहेंगे-सेफ रहेंगे, एक धक्का जोर से दो-बांग्लादेश तोड़ दो, बांग्लादेश मुर्दाबाद, बांग्लादेश पर भारत सरकार सैनिक हमला करें आदि नारे लिखे हुए थे। स्वामी श्यामानंद ने कहा कि पूरे विश्व में गद्दारी की मिसाल देखनी है तो वह बांग्लादेश है। जिस बांग्लादेश को बनाने के लिए भारत के हजारों सैनिकों ने अपना बलिदान दिया। भारत की जनता ने घर-घर से एक रुपया इकट्ठा कर तन मन धन से 1971 में मदद की, चांदी की थाली में सजाकर बांग्लादेश बनकर दिया। वह बांग्लादेश आज हिंदुओं पर घोर अत्याचार कर रहा है और हिंदू इस्कॉन मंदिरों को नष्ट किया जा रहा है, जलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश सरकार और वहां के कार्यवाह प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रमुख धार्मिक संस्थाओं में से कृष्ण प्रणामी मंदिर के संत श्यामानंद, इस्कॉन चंडीगढ़ के बृहद दास प्रभु, ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष यशपाल तिवारी, सरदार गुरमुख सिंह, प्रेम शमी, हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ के प्रधान बीपी अरोड़ा, प्रसिद्ध पंजाबी गायक मदन शोंकी, पंडित ओमप्रकाश शास्त्री, कवि अनीश गर्ग, किन्नर सभा चंडीगढ़ के प्रधान धनंजय चौहान, श्री चैतन्य गौड़ीय मठ चंडीगढ़ के जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें