सजा पूरी करने के बाद भी जेलों में बंद सिखों की रिहाई को लेकर शनिवार को एसजीपीएसी मेंबर हरदीप सिंह की अगुवाई में सिख संगत ने सॉलिडैरिटी मार्च निकाला।
शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया मार्च फेज-3बी1 स्थित गुरुद्वारा श्री साचा धन साहिब से शुरू हुआ और गुरुद्वारा श्री अंब साहिब जाकर संपन्न हुआ।
मार्च में बड़ी संख्या में सिख संगत शामिल हुई। इसी मुद्दे को कई दिनों से गुरुद्वारा अंब साहिब में भूख हड़ताल कर रहे भाई गुरबख्श सिंह खालसा से मिलने कई शहरों से जत्थे आए।
दिल्ली, अंबाला, रोपड़ के जत्थे पहुंचे। ढाडी वारों ने कीर्तन से निहाल किया। नाभा जेल से पैरोल पर आए भाई लाल सिंह भी गुरुद्वारा अंब साहिब में मौजूद रहे।