फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा में ड्रोन से 40,372 वर्ग किलोमीटर की मैपिंग पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लार्ज स्केल मैपिंग एवं स्वामित्व की हर शुक्रवार को समीक्षा बैठक की जाएगी - संजीव कौशल
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा में लार्ज स्केल मैपिंग योजना के तहत ड्रोन के माध्यम से 40,372 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र की मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया है। शेष चार हजार की मैपिंग दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए लार्ज स्केल मैपिंग एवं स्वामित्व के बारे में हर शुक्रवार को बैठक कर विस्तार से समीक्षा की जाएगी। यह जानकारी मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हरियाणा लार्ज स्केल मेपिंग एवं स्वामित्व योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, निदेशक भूमि चकबंदी आमना तस्मीन, निदेशक ग्रामीण विकास डाॅ. जे. के आभीर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक से सभी जिलों के डीसी ऑनलाइन जुड़े। मुख्य सचिव ने कहा कि करनाल, सोनीपत, कैथल, जीन्द, पानीपत तथा पंचकूला में ड्रोन मैपिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। मुरब्बा स्टोन का कार्य हिसार, भिवानी, रोहतक, कुरुक्षेत्र में जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मुरब्बा स्टोन के लिए रोवर चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि हर जिले में डिजिटल मसावी का नक्शा उपलब्ध करवाया जाएगा। डिजिटल मसावी नक्शे में कई वर्षों का डाटा रिकॉर्ड किया जाना हैं। सभी उपायुक्त हर जिले में 5-5 गांवों का चयन कर लार्ज स्केल मैपिंग का कार्य पायलट के तौर पर शुरू करवाएं और उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों बारे सरकार को अवगत करवाएं। पंचायत विभाग स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरा से बाहर क्षेत्र का राजस्व रिकार्ड लेकर प्रॉपर्टी कार्ड वितरित करवाने का कार्य करेें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें