प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ अब लोग अपने-अपने फेजों, सेक्टरों एवं मोहल्लों में रोष मार्च निकाल कर प्रशासन को जगाएंगे। इसमें झंडा मार्च, मशाल मार्च और थाली खड़काओ हुए मार्च निकाले जाएंगे।
यह फैसला सिटिजंस वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फोरम की कार्यकारिणी और सहयोगी संस्थाओं की मीटिंग में लिया गया। जिसमें विभिन्न संगठनों के 55 लोग शामिल हुए।
फोरम के प्रधान सतवीर धनोआ ने बताया कि लोगों में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों ने कहा कि अपनी सरकारी फिजूलखर्चियों से खाली हुए खजाने को भरने के लिए सरकार ने मोहाली के लोगों पर टैक्स थोपा है।
जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मीटिंग में फैसला किया गया कि थाली खड़काओ मार्च के पूरा होने के बाद अगला एक्शन तय किया जाएगा।
धनोआ ने लोगों से अपील की कि सरकार की बातों में न आएं और टैक्स बिल्कुल न जमा कराएं। अगर वे चाहते हैं कि टैक्स हमेशा के लिए खत्म हो तो संघर्ष में शामिल हों।
इस मौके पर केएनएस सोढी, हरबंस सिंह, सुच्चा सिंह कलौड़, एमडीएस सोढी, पीएस विरदी, अमित मरवाहा, रघवीर सिंह, नछत्तर सिंह बैदवान, रघवीर संधू, एनएस कलसी भी मौजूद थे।